बजरंगगढ़ में विधान के समापन पर विश्वशांति के लिए हुआ महायज्ञ

गुना। बजरंगगढ़ स्थित पुण्योदय शांतिनाथ दिगंबर अतिशय तीर्थक्षेत्र में चल रहे 16 दिवसीय शांति विधान का विश्व शांति की भावना से महायज्ञ में पूर्णाहूति के साथ हुआ। बजरंगगढ़ के इतिहास में पहली बार 16 दिवसीय शांतिनाथ विधान आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज एवं मुनि पुंगव सुधा सागरजी महाराज के आशीर्वाद से गुना एवं आरोन जैन समाज के सप्त दिवसीय अभिषेक मंडल के तत्वाधान में हुआ। विधान के अंतिम दिन पुण्योदय तीर्थक्षेत्र पर 121 श्रावकों के द्वारा शांतिधारा एवं 71 कुंडों पर 1016 लोगों द्वारा विश्व शांति महायज्ञ किया गया। यह शांति विधान प्रतिष्ठाचार्य विनोद भैयाजी एवं भावेश भैयाजी के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बासौदा विधायक श्रीमती लीना जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बजरंगगढ़ कमेटी के अध्यक्ष इंजी. एसके जैन एवं मंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि 16 दिवसीय विधान में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से गुना जिले के आराध्य भगवान शांतिनाथ के दरबार में भक्ति अर्चना की। इस दौरान प्रतिदिन प्रात: भगवान का अभिषेक, विश्वशांति की भावना से शांतिधारा, पूजन उपरांत संगीतयम विधान आरंभ होता था। वहींं रात्रि में संगीतमय आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुना एवं आरोन से बजरंगगढ़ स्थित भगवान शांतिनाथ के दरबार में पहुंचते थे। श्री जैन ने बताया कि विधान के समापन अवसर पर प्रात: श्रीजी का अभिषेक हुआ। जिसमें सौधर्म इंद्र बने धनपाल, मुनेश जैन आरोन, महायज्ञ नायक रमेशचंद, राजेश कुमार नीतेश जैन कालादेव, यज्ञनायक अशोक जैन बजरंगगढ़ आदि ने भगवान का प्रथमाभिषेक किया।

Popular posts
बैतूल और गुना कलेक्टरों के समन्वय से गर्भवती संगीता  सकुशल पहुंच रही है अपने  घर मधुसूदनगढ़ लॉकडाउन में फंस गई थी बैतूल
Image
देश में क्रांतिकारी शुरूआत, घर आकर रिपोर्ट लिखेगी डायल 100 - मंत्री डॉ. मिश्रा "एफ.आई.आर-आपके द्वार" योजना का शुभारंभ
Image
13 मई को किसान मोर्चा द्वारा गेहूं तुलाई केंद्रों पर पिलाया जावेगा काढ़ा  : देवेंद्र रघुवंशी                
एक दिन में रिकॉर्ड  52 हजार क्विंटल उपज की हुई नीलामी कलेक्टर के  निर्देशन में  नानाखेड़ी मंडी में की गईं व्यवस्थाएं
Image
 प्रवासी मजदूरों को स्वल्पाहार  करा कर उनके घर पहुचने की शुभकामनाएं दी अखिल भारतीय किरार धकड़ महासभा ने
Image