मंत्री श्री सचिन यादव द्वारा किसानों से जैविक खेती अपनाने का आग्रह कुक्षी तहसील में 33 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजनाएँ प्रस्तावित : मंत्री श्री बघेल

 


 


 


भोपाल : । किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव और पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने धार जिले के तहसील मुख्यालय कुक्षी में किसानों को जय किसान फसल ऋण माफी के प्रमाण-पत्र प्रदान किये। कुक्षी तहसील में योजना के प्रथम चरण में 11 हजार किसानों के 36 करोड़ 80 लाख रुपये के फसल ऋण माफ किये गये थे। द्वितीय चरण में 3,749 किसानों के 26 करोड़ 32 लाख रुपये के फसल ऋण माफ किये जा रहे हैं।


मंत्री श्री सचिन यादव ने किसानों से आग्रह किया कि जैविक खेती अपनायें। कीटनाशकों का कम से कम उपयोग करें। उन्होंने कहा कि खेती को लाभदायी बनाने का यह आसान तरीका है। श्री यादव ने गौ-शाला निर्माण योजना, बिजली बिलों में किसानों को राहत और फसल भण्डारण की नि:शुल्क योजना जैसी सरकार की नीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिये आगे आयें।


मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी खेतों को समय पर सिंचाई का पानी मिले, गाँव-गाँव नर्मदा का पेयजल पहुँचे। उन्होंने बताया कि कुक्षी तहसील में 33 करोड़ लागत की कुल दो सिंचाई परियोजनाएँ प्रस्तावित है। इसमें से डही क्षेत्र के लिये 11 हजार करोड़ और कुक्षी क्षेत्र के लिये 22 हजार करोड़ लागत की सिंचाई परियोजना है। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। इन्हें शीघ्र ही क्रियान्वित किया जायेगा।


Popular posts
बैतूल और गुना कलेक्टरों के समन्वय से गर्भवती संगीता  सकुशल पहुंच रही है अपने  घर मधुसूदनगढ़ लॉकडाउन में फंस गई थी बैतूल
Image
देश में क्रांतिकारी शुरूआत, घर आकर रिपोर्ट लिखेगी डायल 100 - मंत्री डॉ. मिश्रा "एफ.आई.आर-आपके द्वार" योजना का शुभारंभ
Image
13 मई को किसान मोर्चा द्वारा गेहूं तुलाई केंद्रों पर पिलाया जावेगा काढ़ा  : देवेंद्र रघुवंशी                
एक दिन में रिकॉर्ड  52 हजार क्विंटल उपज की हुई नीलामी कलेक्टर के  निर्देशन में  नानाखेड़ी मंडी में की गईं व्यवस्थाएं
Image
 प्रवासी मजदूरों को स्वल्पाहार  करा कर उनके घर पहुचने की शुभकामनाएं दी अखिल भारतीय किरार धकड़ महासभा ने
Image